फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात से लौटते समय पिकअप पलटा, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात से लौटते समय पिकअप पलटा, तीन जख्मी
विज्ञापन

- डुमरियागंज-बांसी मार्ग स्थित महीहरदो गांव के पास हुआ हादसा
औराताल(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के डुमरियागंज-बांसी मार्ग स्थित मेहीहरदो गांव के पास सोमवार को बरातियों को लेकर लौट रहा पिकअप चालक के नींद में आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें बेवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठक गांव से रविवार को बरात बांसी कोतवाली क्षेत्र के डडवा भैया गांव में गई थी। सोमवार सुबह विदाई के बाद आगे पिकअप व पीछे बरातियों के वाहन लौट रहे थे। डुमरियागंज- बांसी मार्ग स्थित मेहीहरदो गांव के पोखरे के सामने पिकअप चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में पीछे बैठे सुनील, विशाल निवासी दुर्गाजोत व एक अन्य जख्मी हो गए। इसके अलावा पिकअप पर लदा जनरेटर, कूलर, फ्रिज सहित अन्य सामान बिखर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें