डुमरियागंज के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में राप्ती नदी का जलस्तर बढने के करण नाव से गांव के बाहर जा?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ के पानी से घिरे गांव, नाव बनी सहारा
भनवापुर। राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे गए हैं। खंता गांव के कई घर में पानी भर गया है। आवश्यक सामग्री लेने के लिए नाव से आवागमन करने को विवश हैं।
ग्रामीण अहमद, अकबर, नसीम, अकरम ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भरने से काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई अधिकारी सुध लेने नहीं आया है। जूड़ीकुइयां से वेलवा, बिजौरा और सफीपुर से गागापुर तक शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बाधित है।
रमवापुर जगतराम, जहदा मुस्तहकम, केशवा जोत गोपिया, सिसई, वामदेई, जुडवनिया आदि गांव बाढ़ की समस्या झेल रहे हैं। हजारों बीघा फसल किसानों का बाढ़ के पानी से डूब गई है।