फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी, वाईफाई लगा हाईटेक बना ग्राम सचिवालय

विज्ञापन
बर्डपुर नंबर 11 में सुविधाओं से लैस सचिवालय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीसीटीवी, वाईफाई लगा हाईटेक बना ग्राम सचिवालय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/बर्डपुर। सभी ग्राम पंचायतों में उच्चीकृत सुविधाओं वाले पंचायत भवन उपलब्ध कराने की शासन की मंशा पर बर्डपुर ब्लॉक का बर्डपुर नंबर 11 गांव खरा उतरता दिख रहा है। यहां सीसीटीवी एवं वाईफाई समेत अन्य सुविधाओं से लैस हाईटेक पंचायत भवन जिले की अन्य ग्राम पंचायतों के लिए नजीर बन गया है।
बर्डपुर नंबर 11 के टोला महापाली दक्षिण में बने ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन) का कायाकल्प वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्यवित्त/पंद्रहवां वित्त आयोग से कार्य कराया गया है। जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े पंचायत भवन का कायाकल्प करते हुए निर्धारित मानक से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते हुए वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंप्यूटर और प्रिंटर के अलावा यहां उपलब्ध फर्नीचर में प्रधान, सचिव तथा पंचायत सहायक के लिए वीआईपी कुर्सी व मेज के अलावा मीटिंग हाल के लिए 30 फाइवर की कुर्सियां तथा चटाई, बेड, विस्तर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

दो ऑफिस आलमारी, माइक सेट और मैटी आदि भी है। सभी दरवाजे व जंगले पर पर्दा लगा हुआ है। ग्राम पंचायत की कोई भी बैठक इसी सचिवालय में होती है। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मोहम्मद सईद का कहना है कि सभी टोलों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के बाद के बाद पंचायत भवन में ही लोगों को सभी सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

95 प्रतिशत लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन
ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के सभी 19 टोले की लगभग 11 हजार आबादी में 95 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा ली है। मोहम्मद सईद प्रतिदिन लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें