जिला कारागार के कैदियों का वीडियो वायरल
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार के अंदर कैदियों के कक्ष का सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहा है। पूूूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजी जेल को शिकायती पत्र भेजकर मामले की मांग की है।
जिला कारागार के अंदर कैदियों के कक्ष के वायरल हो रहे 0.35 मिनट के वीडियो में कुछ कैदी टहलते दिख रहे हैं। कुछ आराम करने के साथ आपस में बातचीत कर रहे हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने जिला जेल के अंदर के कथित वीडियो की डीजी जेल तथा डीजीपी से जांचकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जिला कारागार के अंदर के दो वीडियो बनाए गए हैं, जो अप्रैल 2021 में लॉकडाउन के आसपास के लग रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ये विडियो सही हैं तो यह एक अत्यंत ही गंभीर प्रकरण है और जेल प्रशासन की लापरवाही है। उन्होंने इसकी जांचकर कार्रवाई की मांग की है। जेल अधीक्षक एसके पांडेय ने कहा कि यह पुराना प्रकरण है, मामले में जांचकर कार्रवाई की जा चुकी है।