फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी हुई मिर्च, नींबू ने खट्टे किए दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीखी हुई मिर्च, नींबू ने खट्टे किए दांत
विज्ञापन

सब्जियों के भाव में वृद्धि से बिगड़ा स्वाद
भाव में आए उछाल से परेशान है आम आदमी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अप्रैल की तपिश ने सब्जियों के भाव में गर्मी पैदा कर दी है। पिछले एक माह के अंदर करीब दो से तीन गुना तक सब्जियों के दाम बढ़ गए है। नींबू, मिर्च, तोरई, लौकी, भिंडी सहित अन्य सब्जियां अब थाली से दूर होती जा रही हैं। केवल आलू ही लोगों को राहत दे रहा है।
मार्च में गर्मी की शुरुआत होते ही सब्जियों के भाव में वृद्धि हो गई है। बाजार में मौजूद कई सब्जियों के रेट दो से तीन गुना तक बढ़ गए है। नींबू, मिर्च में पहले से ही आग लगी थी। अब तोरई, भिंडी, लौकी, हरी धनिया सहित अन्य सब्जियों के रेट भी काफी अधिक हो गए हैं। सब्जी व्यापारी मेराज ने बताया कि जिले में सब्जियों की पैदावार कम होती है। बाहर से सब्जी महंगी आ रही है। इसी वजह से हम लोग महंगी सब्जी बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा घर का बजट
गृहिणी दीपा कौशल का कहना है सब्जियों के रेट कई गुना तक बढ़ गए हैं। पहले जहां तोरई व भिंडी 30 रुपये किलो मिल जाती थी, अब इन सब्जियों को खरीदने में काफी अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। प्रीति शुक्ला का कहना है कि सरकार को सब्जियों के भाव पर नियंत्रण करना चाहिए। महंगी सब्जी होने से लोगों के सामने हरी सब्जी खाने का संकट खड़ा हो रहा है। एक तरफ तेल की कीमतों में काफी उछाल आया है, तो वहीं सब्जियों ने घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़कर रख दिया है। महंगा गैस सिलिंडर भी बजट खराब कर रहा है।
सब्जी 20 दिन पहले अब
तोरई 40 80 रुपये
भिंडी 40 80 रुपये
लौकी 20 40 रुपये
हरी धनिया 40 75 रुपये
नींबू 80 200 रुपये
मिर्च 60 150 रुपये
आलू 10 -15 रुपये
कटहल 20 40 रुपये
नोट: सब्जियों की कीमत रुपये प्रति किलोग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें