फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से अस्पतालों में बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
गर्मी से अस्पतालों में बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज
विज्ञापन

थोड़ी भी लापरवाही करने पर बिगड़ रही है तबीयत
जिला अस्पताल में पेट रोगियों की बढ़ गई संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सेहत के साथ थोड़ी भी लापरवाही करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ओपीडी के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। उल्टी-दस्त के मरीजों के बीमार होने का प्रमुख कारण खाद्य पदार्थों के सेवन में लापरवाही बताई जा रही है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय के मेडिसिन ओपीडी के दोनों कक्षों में सोमवार को उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। मलेरिया और टायफाइड बुखार के मरीज भी हैं। मेडिसिन ओपीडी में 100-120 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 15-18 मरीज उल्टी-दस्त वाले ही हैं। इसी प्रकार तेज धूप में पड़ने वाले लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गए थे तैयारी करने, हो गए बीमार
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि गर्मी के सीजन में उल्टी, दस्त, पीलिया और बुखार के मरीज अधिक हैं। सोमवार को उन्होंने पीलिया से बीमार हुए तीन मरीजों को भर्ती किया। लखनऊ में पढ़ाई के दौरान उन्होंने होटल में भोजन किया और रिपोर्ट आई तो तीनों बीमार निकले। इनमें एक बीटेक का छात्र है, जबकि दो अन्य युवा भी वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने गए थे।
क्या करें
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें
समारोह में भोजन करने में सावधानी बरतें
बासी भोजन न करें
ठेले, खोमचा पर धूल पड़ने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं
शुद्ध व पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें
मिलावटी सामान को खाने से परहेज करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें