फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद द्वार का भूमिपूजन हुआ

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर गांव में वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में गेट निर्माण कार्य का भूमि पू? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद द्वार का भूमिपूजन हुआ
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हल्लौर और भटगंवा गांव में किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर गांव में वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में गेट निर्माण के लिए भूमि पूजन और भटगंवा गांव में नवनिर्मित भवन का बृहस्पतिवार को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद देश के महान योद्धा थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के आठ टैंकों को नष्ट कर तिरंगा फहराया था। देश के महापुरुषों और अमर सपूतों की याद हमेशा ताजी रहनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को भी उनके बारे में पता हो, इसी उद्देश्य से स्मृति द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। कहा कि मंगल भवन बनने से गांव के लोगों को इसका लाभ होगा। मांगलिक कार्य करने में मंगल भवन का इस्तेमाल ग्रामीण कर सकेंगे। विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को भी बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान विष्णु श्रीवास्तव, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, आत्मा प्रसाद, संतोष अग्रहरि, बुद्धि सागर, उदयभान, डॉ. सत्यप्रकाश अग्रहरि, बब्लू अग्रहरि, रितेश श्रीवास्तव, डॉ. रंजीत, प्रकाश गौतम, अधिवक्ता जुग्गीलाल, शिवपूजन, तिलकधारी, गौतम अग्रहरि, पारसनाथ, चंद्रभान, गोविंद राम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें