फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि पर कब्जे के लिए दो पक्ष भिड़े, नौ लोग घायल
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जुगड़िहवा गांव में शुक्रवार रात भूमि के एक हिस्से पर पिलर लगाने के दौरान दो पक्ष आमने- सामने हो गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर तक चलाए गए। इस घटना में दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी लेकर गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
क्षेत्र के जुगड़िहवा के ग्राम प्रधान मोहन चौधरी सरकारी जमीन पर पिलर बनवाकर मिट्टी गिरवा रहे थे। उन्हें शक था कि गांव के भगवान दास यादव शिकायत कर रहे हैं। आरोप है कि उसी शक के चलते शुक्रवार को मोहन चौधरी, आकाश, राम लखन, भल्लू के साथ वह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद विवाद होने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, दूसरे पक्ष के भगवान दास यादव और उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट हो गई। दूसरे पक्ष के भगवान दास यादव, रामभवन यादव, सतई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, पहले पक्ष के मोहन चौधरी, आकाश, राम लखन, भल्लू को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर शोहरतगढ़ के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव व चिल्हिया थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय गांव में पहुंचे। इसके बाद घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक पी कुमार ने बताया कि घायलों में भगवानदास यादव और रामभवन यादव गंभीर घायल हैं। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध शोहरतगढ़ थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जुगड़िहवा में दो पक्ष में जमीन के लिए विवाद है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें