दो किलो 400 ग्राम गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
पुलिस ने बरगदवा व तिराघाट से पकड़ा, पूछताछ के बाद भेजा जेल
कई आपराधिक मामलों में आरोपी पहले से थे वांक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ गोल्हौरा। गोल्हौरा पुलिस ने सोमवार कीे सुबह दो अलग- अलग स्थानों से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि यह बदमाश पहले भी कई आपराधिक मामलों में वांक्षित थे। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ गोल्हौरा महेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के बरगदवा व तिघराघाट गांव के पास दो तस्कर गांजा लाकर सप्लाई देने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए दो टीम का गठन किया गया और दोनों स्थानों पर भेजा गया। टीम ने बरगदवा से अब्दुल रहीम निवासी परसपुर थाना गोल्हौरा को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक किला 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं, दूसरी टीम ने तिघराघाट गांव के पास से सतीश कुमार निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दो पहले भी गई आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ये शातिर किस्म के अपराधी हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ महेंद्र चौहान के अलावा एसआई लक्ष्मीनरायन यादव, राचंद्र यादव, सिपाही प्रेमनरायन सिंह, महेंद्र सिंह, मंजीत यादव, अंकित यादव शामिल रहे।