युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने के दो आरोपित पकड़े गए
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी को झांसा देकर लकड़ी को अगवा करने के दो आरोपितों को शोहरतगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के चेतिया मोड के पास से दबोच लिया। महिला पुलिस की अभिरक्षा में युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। जबकि, दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बुधवार को ही केस दर्ज हुआ और 12 घंटे में पकड़ लिया। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ जय प्रकाश दूबे ने बताया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि एक गांव के दो युवक उसकी 20 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देने व अगवा करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को लगभग नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक युवती चेतिया मोड़ के पास हैं और कहीं भागने के फिराक में है। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। साथ युवती को उनके चंगुल से छुड़ाकर महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। जबकि, दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।