फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर शीशम के बोटे लदी ट्राली व ट्रैक्टर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर शीशम के बोटे लदी ट्राली व ट्रैक्टर बरामद
विज्ञापन

खुनुवां। एसएसबी ने नेपाल सीमा पर अवैध रूप से ले जा रहे शीशम के बोटों को बरामद किया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे बोटों को एसएसबी जवानों ने सोमवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा।
नेपाल सीमा के पकड़िहवा में तैनात 43वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीमा के पास रोका। पूछताछ करने पर चालक के पास कोई वैध कागज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली में शीशम के 38 बोटे और करीब दो क्विंटल जलाने में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी लदी थी। पकड़ में आए व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद साहिल निवासी डालीगंज, लखनऊ बताया। आरोपित पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद बोटों और ट्रैक्टर-ट्राली को वन चौकी अलीदापुर को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें