जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को तीन और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कि आंकड़ों के मुताबिक, बांसी ब्लॉक क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिला।
खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि तीन संक्रमित मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया और उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।