48 बोरी नेपाली मटर के साथ तीन गिरफ्तार
खुनुवां। एसएसबी की 43वीं वाहिनी की पेट्रोलिंग पार्टी ने रविवार को नेपाली मटर की तस्करी के आरोप में तीन को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार साइकिल सहित 25 किलोग्राम की 48 बोरी नेपाली मटर बरामद की है।
पूछताछ में तीनों ने अपना नाम कृष्ण मोहन, निवासी उसका बाजार, दिलीप कुमार निवासी उसका बाजार और बृजेश कुमार निवासी ग्राम रमवापुर तिवारी थाना शोहरतगढ़ बताया।
आरोपितों के विरुद्ध कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।