फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नौ माह से नहीं है कफ सिरप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नौ माह से नहीं है कफ सिरप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में कई दवाओं का अभाव है। अस्पताल में नौ माह से कफ सिरप नहीं है। मौसम में बदलाव के बाद सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में सिरप न मिलने के कारण मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले, उसके लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मगर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते जरूरतमंदों को लाभ नहीं मिल रहा है। मौसम में नरमी और ठंडक बढ़ने के बाद सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इसमें बच्चों के साथ ही हर उम्र के लोग ग्रसित हैं। जिला अस्पताल में ऐसे रोगी पहुंच रहे हैं। चिकित्सक स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे हैं। उनकी जांच भी हो रही है, लेकिन खांसी का सिरप बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले नौ माह से जिला अस्पताल में कफ सिरप की सप्लाई ही नहीं हुई है। वहीं शनिवार को बेटे का इलाज कराने के लिए पहुंचे गोविंद ने बताया कि बच्चे को पहले सर्दी हुआ फिर खांसी आने लगी। अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने खांसी की दवा पिलाने के लिए कहा। जब दवा वितरण केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कफ सिरप नहीं है। अब बाहर से खरीदना पड़ेगा। नीलम का भी कुछ इसी प्रकार जवाब था। उन्होंने बताया कि बिटिया को कई दिन से खांसी आ रही थी। अस्पताल पहुंची तो जांच कराई। सिरप नहीं मिली।
विज्ञापन

लोग कहते हैं सभी दवा मिलती हैं, मगर सिरप तक नहीं है। मुकेश ने बताया कि पिछले आठ दिनों से उन्हें बुखार के साथ खांसी आ रही है। जांच के बाद दवा वितरण केंद्र से बुखार की दवा तो मिली, लेकिन खांसी की दवा न होने की बात करते हुए बाहर से खरीदने की सलाह दी गई है। यही हाल इस रोग से परेशान अन्य मरीजों का भी है। उन्हें बाहर से सिरप खरीदनी पड़ रही है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि मांग की गई है, जल्द ही दवा की आपूर्ति होने की उम्मीद है। इसके बाद जरूरतमंद मरीजों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें