ट्राली चोरी कर भाग रहा व्यक्ति पकड़ा गया
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मलंग चौराहा कैथवलिया में रविवार रात ट्रॉली चोरी कर भाग रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।
मलंग चौराहे पर रमेश निषाद की बालू-सीमेंट की दुकान है। रविवार रात रमेश के घर के बगल में खड़ी ट्रॉली को चार लोग पहिए में पंप से हवा भर सड़क की तरफ खींच लाए।
उनका एक साथी ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रॉली को उसमें जोड़कर भागने लगा। सूचना पाकर गांव वालों ने उसे सामने से घेर लिया। उसके तीन साथी खेतों के रास्ते भाग गए, पर एक को गांव वालों ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष डुमरियागंज वकील पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।