फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए बच्चे का शव नाली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल आए बच्चे का शव नाली में मिला
विज्ञापन

इटवा। गांव में निर्माणाधीन नाली में तीन वर्षीय बच्चे का शव मिला। लोगों के अनुसार, बच्चा नाली में गिर गया था। जब उसकी खोज शुरू हुई तो वह नाली में मृत मिला। घटना बृहस्पतिवार को इटवा थाना क्षेत्र के जमोहना गांव में हुई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जमोहना निवासी चैतू की बेटी की शादी बगल के गांव धौरहरा में हुई थी। वह इस समय मायके आई हुई थीं। उनके साथ उनका तीन वर्षीय पुत्र भी आया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में वह घर से खेलने निकल पड़ा। इसकी जानकारी परिजन को नहीं थी। कुछ समय बाद बच्चे को घर में न पाकर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। काफी समय तक उसका पता नहीं चला। इसी बीच घर के पास ग्राम पंचायत की ओर से बनवाई जा रही नाली के पानी में बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों के मुताबिक, बच्चे की मौत नाली में डूबने से हुई है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलने के बाद बच्चे की मां के ससुराल वाले भी पहुंच गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना उन्होंने शव को दफन कर दिया। बताया जा रहा है कि अभी नाली का निर्माण जल्द ही शुरू हुआ था। निर्माण पूरा होने के बाद उसे ढंका जाता। इस संबंध में बीडीओ इटवा अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाली का निर्माण कब शुरू हुआ था, उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें