एक गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
कठेला। कठेला समय माता थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र के मुंहचोरवा बंधे एक संदिग्ध को पकड़ा। चोरी की बाइक उसके पास से बरामद हुई। पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सौदागर ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर मुंहचोरवा बंधे के पास खड़ा है। वह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पर संदिग्ध दिखा।
पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा और चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपी की पहचान अनिल निवासी परसादेवा ईचपार के रूप में हुई। उसने 30 अप्रैल को बाइक चुराई थी।