फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में लापता हुआ किशोर

Sun, 15 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के बिहटा निवासी एक सूर्या विनोद (13) संदिग्ध हालात में लापता हो गया। इस मामले में किशोर की चाची गुंजा दुबे ने लोटन कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिहठा गांव निवासी गुंजा दुबे पत्नी दीपक दुबे के मुताबिक उनके जेठ का बेटा सूर्या विनोद 12 फरवरी की शाम चार बजे उसके ही गांव के एक लड़के के साथ खेलने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। इधर-उधर काफी खोजबीन करने के साथ नात-रिश्तेदारों में भी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। गुंजा ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें