फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को मिले 67 सहायक अध्यापक

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में नवनियुक्त शिक्षिका को नियुक्ति पत्र देते विधायक श्यामधनी राही, सीडीओ पुलकित ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण में शुक्रवार को जिले में 67 अभ्यर्थियों को समारोह पूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इन्हें विभिन्न प्राथमिक स्कूलों में तैनात किया जाएगा।
जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में 23 महिला और 44 पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया दिया। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी शामिल हुए। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि आज भी प्राथमिक शिक्षा ही हमको मजबूत करती है। इससे पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी कुंवर विक्रम पांडेय, श्याम प्रताप सिंह, चंद्र भूषण पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा, शिव कुमार प्रसाद, अभिमन्यु, विजय आनंद, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एमडीएम धर्म प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें