फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बेलगाम 22 पुलिसकर्मियों पर चला एसपी का हंटर, लाइन हाजिर

Tue, 26 Apr 2022 09:40 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर फेरबदल किया गया  है। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पर कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए पुलिस का जो दायित्व है, पुलिस के जवान उसका निर्वहन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने और बेलगाम होकर काम करने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी का हंटर जारी है। सोमवार देर रात 71 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया। इसमें दो थाने के 22 पुलिसकर्मियों पर एसपी ने अपना हंटर चलाया और उन्हें लाइन में बुला लिया।

विज्ञापन


इसके पीछे कार्य में शिथिलता और पुलिस की छवि को धूमिल करने की बात सामने आ रही है। इससे पहले भी  बड़े पैमाने पर एसपी ने दागियों की सफाई की थी, जो लंबे समय से एक ही  थाने पर जमे हुए थे।

एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह की फेरबदल की कार्रवाई लगातार जारी है, जहां अच्छे पुलिसकर्मियों को सम्मान मिल रहा है, वहीं पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले और लंबे समय तक एक ही स्थान पर जमे रहने वाले पुलिस कर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया जा रह है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात चले एसपी के तबादला एक्सप्रेस पर 71 पुलिसकर्मी सफर किए। इसमें 22 पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया गया, जबकि अन्य को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया, इसमें लोटन कोतवाली के 18 पुलिसकर्मी हैं जिन्हें लाइन हाजिर किया गया है। जबकि, चार कपिलवस्तु कोतवाली के हैं। लोटन कोतवाली के पुलिसकर्मियों एक सप्ताह पहले भी बड़ी संख्या में लाइन में बुलाया गया था।

इससे पहले शोहरतगढ़ थाना और ढेबरूआ थाने की एसपी ने  जमकर सफाई की थी। यहां लंबे समय से जमें पुलिसकर्मियों को हटाकर लाइन में बुलाया गया था। इनमें कार्य में शिथिलता, गस्त में लापरवाही आदि कमी  मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई थी।

एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर फेरबदल किया गया  है। पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पर कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए पुलिस का जो दायित्व है, पुलिस के जवान उसका निर्वहन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें