फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठनों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदार्शन करते राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रधान संगठनों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- संगठन के एक दल ने कलेक्ट्रेट तो दूसरे ने विकास भवन परिसर में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन और अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने सोमवार को मांगों पर अमल नहीं होने के विरोध में अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने कलेक्ट्रेट और अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा।
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानों ने 25 सूत्रीय मांगों को पूरी नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी, रीतेश दूबे, दिलीप पांडेय, गंगा मिश्रा, व्यास पांडेय आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विकास भवन परिसर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव की अध्यक्षता में छह सूत्रीय मांग को लेकर धरना दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रसेन राय ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में मनरेगा योजना में 20 से अधिक श्रमिक नियोजन वाले स्थान पर प्रतिदिन श्रमिकों की मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दो बार लेने का आदेश गलत है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क समस्या इसमें सबसे बड़ी बाधा है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या काफी खराब होने के कारण मनरेगा कार्य स्थल पर मजदूरी की हाजिरी मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम से नहीं हो पा रही है। इस दौरान मुनिराम, राजेश पासवान, शिव सागर सिंह, विजय यादव, राम नरेश यादव, इंजीनियर प्रदीप चौधरी, कृष्ण मुरारी यादव, लवकुश राजभर, बीर बहादुर यादव, शिव कुमार सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, दीपक, सोनिया, मीना, सुहेल, मीरा देवी, राजेंद्र यादव, मलखान यादव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें