लोहियो कला भवन में आशा कार्यकर्ताओं को र्स्माट फोन वितरित करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्मार्ट फोन से समय और श्रम की होगी बचत: सांसद
315 आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन वितरित
लोहिया कला भवन में देखा गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आशा कार्यकर्ताओं में स्मार्ट फोन वितरित किए जाने से समय और श्रम की बचत होगी। साथ ही कार्य में भी सहूलियत मिलेगी। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान लखनऊ में आशा सम्मेलन और मुख्यमंत्री के आशाओं को स्मार्ट फोन के वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
सांसद ने कहा कि वर्ष के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी में अपने जीवन की परवाह किए बिना कार्य करने वाली आशा बहनों को नये साल के उपहार के रूप में स्मार्ट फोन दिया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से सशक्त समाज बनता है तथा सशक्त समाज से समृद्ध समाज बनता है। आशा बहनों ने कोरोना के दौरान डोर-टू-डोर मरीजों की देखभाल की तथा लोगों में दवाओं का वितरण किया। इससे कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सका। जिले की 2258 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन दिया जाना है, जिसमें कार्यक्रम में 315 आशा को स्मार्ट फोन दिया गया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीना वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, मानवेंद्र बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।