फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फूलन देवी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Mon, 10 Aug 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के विरुद्ध मुखर आवाज रहीं पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्ष और सामाजिक जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि फूलन देवी का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने शोषण, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। सामाजिक परिस्थितियों और उनके साथ हुए अन्याय ने उन्हें विद्रोह का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया।
वह साहसी, संघर्षशील और क्रांतिकारी महिला के रूप में सामाजिक न्याय की प्रतीक बनीं। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जेल से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा में सम्मान दिलाने का काम किया और उन्हें समाजवादी पार्टी से सांसद बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों को सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें