फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाकियू ने की विकास कार्यों से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग

Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मिठवल ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज अहमद अली चौधरी ने सोमवार को बीडीओ मिठवल को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की स्थिति और संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष हाफिज अहमद अली चौधरी ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखी गई हैं और समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मिठवल विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों और राजस्व ग्रामों की प्रमाणित सूची संगठन को उपलब्ध कराने की मांग की गई है। न्याय पंचायतों की संख्या और प्रत्येक न्याय पंचायत के ग्राम पंचायतों व राजस्व ग्रामों की सूची भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें