फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जुए के विवाद में चार को लहूलुहान किया, तीन सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ कस्बे के संत रविदास नगर वार्ड में मंगलवार रात जुआ खेलने से मना करने पर चाकूबाजी में दिनेश, भाई सुरेश व अवधेश के साथ पिता गोपाल लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

घायलों को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन, दिनेश की हालत गंभीर होने पर उसे पहले मुख्यालय और फिर गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले तीन सगे भाइयों मोहित गुप्ता, भोला गुप्ता व विनोद गुप्ता के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शोहरतगढ़ कस्बे में संत रविदास नगर वार्ड के आसपास कुछ युवक दिनेश गौड़ के घर के सामने जुआ खेल रहे थे और आपस में भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे। इस पर दिनेश ने उन लोगों गाली-गलौज न करने और दूसरी जगह जाकर जुआ खेलने की बात कही। इससे जुआ खेल रहे मोहित गुप्ता, भोला गुप्ता व विनोद गुप्ता के बीच आपस में विवाद हो गया।
विज्ञापन

दिनेश ने दोनों युवकों को हटाकर मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद इस बात से नाराज मोहित गुप्ता घर से चाकू लेकर आया और गुस्से में दिनेश के पेट में घोंप दिया। आवाज सुनकर भाई सुरेश, अवधेश और पिता गोपाल उसे बचाने के लिए पहुंचे तो मोहित ने इन्हें भी चाकू से लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई।
वहीं, दिनेश की पत्नी प्रियंका, पति के पेट से आंत बाहर निकली देख दहाड़ मारकर रोने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दिनेश, सुरेश, अवधेश और पिता गोपाल लहूलुहान पड़े हुए हैं। पुलिस ने इन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां दिनेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने एंबुलेंस से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज भेज दिया। वहां पर भी स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने दिनेश को गोरखपुर मेडिकल काॅलेज भेज दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि घायल दिनेश का उपचार गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस वारदात के मुख्य आरोपी मोहित गुप्ता के साथ भोला गुप्ता और विनोद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें