फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निजी भूमि में खनन, जेसीबी पुलिस ने पकड़ी

Wed, 22 Oct 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के पुराने नौगढ़ में मंगलवार रात को एक निजी भूमि खनन करते हुए एक जेसीबी पकड़ा गया है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्या ने जेसीबी को थाने की पुलिस को सौंप दिया है। शहर के भगतसिंह नगर मोहल्ला निवासी जमीला ने निजी भूमि में खनन कराने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद नायब तहसीलदार आदि ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भगतसिंह वार्ड निवासी जमीला पत्नी सोनू ने दिए शिकायती पत्र में कुछ लोगों पर उसके भूमि से मिट्टी खनन कराए जाने का आरोप लगाया है। नौगढ़ तहसील के राजस्व ग्राम बर्डपुर 14 में एक निजी भूमि पर जेसीबी से खनन की सूचना पर एसडीएम व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उन्होंने मौके से बरामद जेसीबी को पुराने नौगढ़ पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें