सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक युवक के छत से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। उसे पुलिस और परिजन समझाते रहे लेकिन उसने छलांग लगा दी। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका इलाज हुआ और वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए उसने ऐसा किया है।
इस संबंध में शहर कोतवाली मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि छत पर चढ़कर कूदने की धमकी की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। युवक को मनाने की कोशिश की लेकिन वह कूद गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज हुआ। परिवार के लोगों ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार था।