बांसी। विकास खंड खेसरहा के ग्राम पंचायत बनकेगांव के ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने एसडीएम बांसी निखिल चक्रवर्ती को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर राशन कम देने और केवाईसी के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत बनकेगांव के ग्राम प्रधान मोहब्बत अली सहित ग्रामीण अब्दुल करीम, मकबूल अहमद, अमरुद्दीन, राबिया खातून, धनराज, लालमन, शिव कुमार, रामसेवक, मोहम्मद हसन, अब्दुर्रहमान आदि ने शपथ पत्र और शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव की कोटेदार प्रति यूनिट एक किलो राशन कम देती है। केवाईसी करने के लिए प्रति यूनिट सौ रुपया धन उगाही की जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ इनका व्यवहार ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी लिखा है कि पहले गांव का कोटा इनके पति के नाम था जो शिकायत के बाद निरस्त हो गया।
बाद में इनके नाम राशन की दुकान हो गई है। अब गांव के लिए इनके शोषण से परेशान हो गए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कोटे को निरस्त करने की मांग की है।