फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : 3.11 लाख नए मतदाता बढ़े, 1.5 लाख हटाए गए

Fri, 19 Dec 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के नौगढ़, बांसी, इटवा, बर्डपुर, उसका बाजार समेत 14 विकास खंडों के 1136 ग्राम पंचायतों में कुल 3,11,892 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है जबकि 1,50,211 मतदाताओं के नाम 2026 की सूची में विलोपित कर दिया गया है।
इसमें मृतक, स्थानांतरित समेत अन्य मतदाता शामिल रहे। इस तरह पूरे जिले में वर्ष 2021 के सापेक्ष वर्ष 2026 में 1,61,681 मतदाता बढ़ गए हैं। वर्ष 2021 में जिले में मतदाताओं की संख्या 1941761 थी जो 2026 में बढ़कर 21,03,442 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें