फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में प्रमोट करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली में प्रमोट करने का निर्णय
विज्ञापन

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलपति प्रोफेसर हरि बहादुर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि जिन विषयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पहले संपन्न हो चुकी है, वहां पर द्वितीय सेमेस्टर में विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिन विषयों में द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोट किया जा रहा है, उसमें अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर कक्षाओं और बीबीए में मौखिकी परीक्षा कराने का निर्णय परीक्षा समिति ने लिया है। जिन विषयों में द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है, उनमें अर्थशास्त्र, हिंदी इतिहास, प्राचीन इतिहास, राजनीत शास्त्र, लोक प्रशासन एवं रक्षा अध्ययन, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिकी, प्राणि विज्ञान एवं स्नातकोत्तर वाणिज्य विषय सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अंग्रेजी समाजशास्त्र में प्रथम सेमेस्टर में प्रमोट किया गया था, इस लिए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। सभी विषयों की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही एलएलबी की परीक्षा बार काउंसिल के निर्देशानुसार समस्त सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें