फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सिद्धार्थनगर में बिजली के तार से किशोरी को लगा झटका, गड्ढे में गिरी, डूबने से मौत

Mon, 28 Aug 2023 05:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

डुमरियागंज थाना अपराध निरीक्षक रमेश यादव ने कहा कि हादसे के बारे मामला जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, इनसेट में मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज चौराहे स्थित काली मंदिर से पूजा करके लौट रही कक्षा पांचवी की छात्रा करंट के झटके से गड्ढे में गिर गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नए मकान निर्माण के लिए बिजली कनेक्शन लिया गया था। तार बहुत नीचे थे, पानी की वजह से बालिका दीवार पर चढ़कर जा रही थी। तभी वह तार के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन


तार कटा होने के कारण झटका लगा और उसकी जान चली गई। लोगों का कहना है कि तार नीचे होने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

डुमरियागंज क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंबर सात निवासी सुधीराम हैं। उनकी पुत्री प्रिया (12) सावन माह के अंतिम सोमवार को सुबह आठ बजे भारतभारी शिव मंदिर पर जलाभिषेक व पूजा करके वापस मोतीगंज में स्थित काली मां की मंदिर में पूजा करने गई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोने के नकली सिक्के देकर सराफ को ठगने वाले चार गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Trending Videos

बताया जा रहा है कि पूजा करके वापस अपने घर आ रही थी। आते समय नवनिर्मित मकान के नींव के ऊपर से वापस आ रही थी। नींव के ऊपर बिजली का तार लगा हुआ था। चलते समय पर पैर डगमगाया और प्रिया का हाथ और सिर तार से छू गया।

तार कई जगहों से कटा हुआ था जिसकी वजह से वह करंट की चपेट में आ गई। इसके बाद झटका लगा और बगल में छोटा सा गड्ढा था, बारिश की वजह से वह भरा हुआ था। उसमें गिरने के कारण वह संभल नहीं पाई और डूब गई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सरयू और राप्ती नदी में आ रहा उफान, ग्रामीण परेशान

घटना देखकर साथ गए बच्चे भागते हुए घर पहुंचे और इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को बाहर निकालकर घर लेकर चले आए। सुधीराम का एक लड़का और एक लड़की थी।

घटना के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें: पत्नी के डर से थाने पहुंचा पति, बोला- साहब बचा लीजिए; वो प्रेमी के साथ मिल करा देगी हत्या
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

रीवा बिजली सब स्टेशन जेई कमल शर्मा ने कहा कि जहां हादसा हुआ है, वहां प्लाटिंग हुई है। जहां पर एलटी तार गया हुआ है। लड़की दीवार के ऊपर से जा रही थी। उसका हाथ लग जाने से करंट लगा है। तार कहीं कटा हुआ था। जिससे यह घटना हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। तार को सही करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

डुमरियागंज थाना अपराध निरीक्षक रमेश यादव ने कहा कि हादसे के बारे मामला जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें