फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर मांगों के समर्थन में धरना देते माध्यमिक शिक्षक संघ सदस्य। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए हुंकार भरी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 15 बिंदुओं का मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी ने भी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। राज्य परिषद सदस्य संतोष दुबे ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, आकांक्षा जनपदों से भी स्थानांतरण की बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सामूहिक बीमा की 2014 से बहाली आदि मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

संघ के संरक्षक ढुनमुन द्विवेदी, जिलाध्यक्ष राम विलास यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, आय-व्यय निरीक्षक योगेंद्र सिंह, राज्य परिषद सदस्य शैलेंद्र शर्मा, दयाशंकर यादव, ओंमकार पांडेय, विक्रम यादव, विजय बहादुर वर्मा, बैजनाथ चौरसिया, आरपी सिंह, हरेंद्र बहादुर सिंह, शमशेर यादव, शिवकरन, सतेंद्र मिश्र ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री डॉ. हृदय नारायण मिश्र ने किया। अंत में 15 बिंदुओं का मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हेमंत राज उपाध्याय, आरबी राम, सच्चिदानंद शुक्ल, शेष नारायण ओझा, राजकुमार यादव, जितेंद्र पाल सिंह, रमेश त्रिपाठी, राम पुकार यादव, चंद्रभान पहलवान, शंभू नाथ गुप्ता, फूलचंद गौड़, सर्वेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय, अमित दूबे, अविनाश, शिव पूजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें