फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही बूढ़ी राप्ती, दहशत में कछारवासी

विज्ञापन
बाढ़ से पूरी जलमग्न डुमरियागंज क्षेत्र का बगाहवा गांव का हिस्सा। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही बूढ़ी राप्ती, दहशत में कछारवासी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में बाढ़ का असर कम नहीं हो रहा है। राप्ती नदी जहां पिछले 24 घंटे में स्थिर बनी हुई है, वहीं बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। इसके जलस्तर में बढ़ोतरी से कछारवासियों के होश उड़ गए हैं। नेपाल से सीधे संपर्क में रहने वाली वानगंगा नदी के घटाव से राहत भरी खबर है। जबकि कूड़ा और घोघी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है।
ड्रेनेज खंड के रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को वानगंगा नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही थी। शहर से सटे जमुआर नाला का जल स्तर भी खतरे के निशान से 2.50 मीटर नीचे थी। राप्ती नदी पिछले 24 घंटे में स्थिर बनी हुई है, पर खतरे के निशान से अभी भी 1.50 मीटर ऊपर है। बूढ़ी राप्ती 24 घंटे में लगभग एक मीटर की बढ़ोतरी हुई, जो खतरे के निशान से ऊपर है। कूड़ा नदी भी बढ़ाव पर है। बीते 24 घंटे में खतरे के निशान से 70 मीटर अधिक बह रही है। तेलार नाला स्थिर है, वह अभी खतरे के निशान से 3.10 मीअर नीचे बह रही है। घोघी नदी भी स्थिर बनी हुई, वह भी अभी खतरे के निशान से तीन मीटर दूर है। जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया ने उसका क्षेत्र के गायघाट गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान बिरजू पासवान, रिंकू पासवान का आधा घर कटान से विलीन हो गया है। इनके साथ लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जय प्रताप यादव, अनिल कन्नौजिया, अनिल यादव, राजकुमार यादव साथ रहे।
बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक, राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से नगर क्षेत्र के छह से अधिक वार्डों में जलभराव होना शुरू हो गया है। प्रतापनगर, पटेलनगर, इंद्रानगर, श्यामनगर, राजेंद्र नगर और अकबर नगर मोहल्ले में जलभराव हो रहा है। देवेंद्र धर द्विवेदी का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण वार्ड के लोगों को इस परेशानी को झेलना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने टीम के साथ इन वार्डों का दौरा किया। जबकि तहसील क्षेत्र के हाटा खास गांव का टोला सरजूडीह और कल्लू डीह एक सप्ताह से घिरा है। तीन किलोमीटर नाव से चलकर बांध पर आना पड़ रहा है। मंगलवार शाम बाढ़ पीड़ित 20 परिवार को भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने राहत सामग्री दी।
इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम ने राप्ती नदी की बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। पचमोहनी, अंगडेगंवा, गौरा, सेहरी, पलटा- पलटी, महुवा पाठक, खुरबन्दी पहुंचकर समस्याओं से रूबरू हुए। पूर्व प्रधान अलीमुल्लाह, शत्रुघन यादव खरखुल्लाह, उमैर अहमद ,इरफान, बदरेआलम भी साथ रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का ग्राम बगाहवा पानी से चौतरफा घिरकर टापू बन चुका है। संजू चौरसिया ,हदीसउल्लाह, कमल चौधरी, अजमत अली, प्रकाश मसूद मलिक ,शमशाद मलिक, रमजान चौधरी, पप्पू यादव, तारिक, राजेश आदि ने प्रशासन से मैरूंड घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे, राहत के निर्देश
बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने तहसील बांसी अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत बनकटा आदि गांवों का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ से संबधित आवश्यक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी के साथ ग्राम पंचायत महोखवा, बनगाई, सुकरौली, मझारी, वीरपुर, पिकौरा आदि विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन और अन्य अफसर साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें