फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं तक स्कूल खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षात्मक उपायों के साथ लंबे समय बाद सोमवार को जिले के स्कूलों में नौवीं से 12 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। सुबह आठ से 12 बजे तक प्रथम पाली और दोपहर 12.30 से 4.30 तक दूसरी पाली की कक्षाएं चलीं।
शहर के सिहेंश्वरी इंटर कॉलेज, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन, उसका के किसान इंटर कॉलेज, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज, बांसी के रतनसेन आदि इंटर कॉलेजों में सोमवार को कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। हालांकि प्रत्येक पाली में कक्षा के समस्त छात्रों के सापेक्ष 50 प्रतिशत छात्रों को ही उपस्थित रहना था, लेकिन पहले दिन उससे भी कम छात्र पढ़ने आए। उन्हें कक्षाओं में निर्धारित दूरी बनाते हुए बैठाया गया था। शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज एवं बांसी आदि ग्रामीण क्षेत्र के कुछ स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। कॉलेज आने वाले छात्र सुमित, नागेश, राकेश का कहना था कि ऑनलाइन की अपेक्षा भौतिक रूप से कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई करना बेहतर होता है, लेकिन कोरोना संक्रमण से जो पढ़ाई प्रभावित हुआ है, अब स्कूल खुलने से उससे उबरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया विरोध
बांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठनों ने स्कूलों के संचालन के लिए निर्धारित समय पर विरोध जताया है। आंदोलन के क्रम में तिलक इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षकों ने बांह पर काली पट्ट बांधकर विरोध दर्ज कराया। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह और मंत्री हरिओम यादव ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का हमारा संगठन विरोध करता है। शासन का यह आदेश पूरी तरह से अव्यवहारिक एवं शिक्षा अधिनियम 1921 के निर्देशों के विपरीत है। इस दौरान डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, लोकपति सिंह, कमलेश कुमार, अवधेश कुमार सिंह, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें