संतकबीरनगर ने कुशीनगर की टीम को हराया
सिद्धार्थनगर। जिला स्टेडियम में गौतम बुद्ध क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी संतकबीरनगर और कुशीनगर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें संतकबीरनगर की टीम ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रनों का लक्ष्य दिया। तन्ने ने 16, सनी कुमार ने 12 और आवेश में नाबाद 11 रनों का योगदान दिया। कुशीनगर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से मुस्तफा अंसारी ने चार विकेट, आदित सिंह ने दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर डिस्ट्रिक क्रिकेट एकेडमी 18.4 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कार्तिक चौधरी ने 23, सोहराब ने 10, नितेश यादव ने 16 रनों का योगदान दिया। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी संतकबीरनगर की तरफ से सौरभ पांडेय ने चार, आयुष पासवान ने चार, आदित्य मिश्र और सुरेंद्र जायसवाल एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच आयुष पासवान चुने गए।