फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान की आस में आए, ‘भरोसा’ ले लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 110 मामलों में सिर्फ पांच का ही निस्तारण हो सका। ऐसे में समस्याओं के समाधान की आस में आए लोग जल्द निदान का आश्वासन चले आए।
नौगढ़ तहसील में एडीएम सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 48 मामलों में किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की मौजूदगी में 20 मामले आए। यहां दो मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। इटवा में तहसीलदार संजीव कुमार दीक्षित की मौजूदगी में आए आठ मामलों में दो का समाधान हुआ। बीडीओ इटवा सतीश पांडेय, नायब तहसीलदार महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बांसी में तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा की मौजूदगी में 24 मामले आए। इसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। डुमरियागंज में नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा की मौजूदगी में 10 मामले आए। इनमें मौके पर बिजली विभाग के एक मामले का निस्तारण हो सका। इस दौरान बीईओ श्याम प्रताप, सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह, एसडीओ बिजली रितेश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें