पूरे जिले में रही रन फॉर यूनिटी की धूम
सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर शुक्रवार की सुबह पूरे जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर हुई रन फॉर यूनिटी के अलावा जिले के 75 स्थानों पर 250-250 बच्चों ने राष्ट्रीय एकता की दौड़ लगाई। तहसील, ब्लॉक व ग्रामीण इलाकों में भी स्कूली बच्चों के साथ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई।
आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रन फॉर यूनिटी से सांसद खेल कुंभ का शानदार आगाज हुआ। जिला मुख्यालय पर सैकड़ों युवाओं ने राष्ट्रीय एकता की दौड़ लगाई। दौड़ में शामिल युवाओं के मन में देश भक्ति का जज्बा था और जीत का उत्साह। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जिला स्टेडियम से रन फार यूनिटी में शामिल खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद खेल महाकुंभ की अगुवाई सांसद जगदंबिका पाल ने की। राष्ट्रीय एकता की दौड़ खेल स्टेडियम से शुरू हुई, जो हाइडिल तिराहा, पेट्रोल पंप, विकास भवन, कलेक्ट्रेट होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई। इस मौके पर बालक और बालिका वर्ग में अलग-अलग 10-10 सफल प्रतिभागियों का चयन हुआ। शनिवार को शुरू हो रहे महाकुंभ के उद्घाटन के अवसर पर नकद पुरस्कार, मेडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। जिला स्टेडियम से प्रारंभ रन फॉर यूनिटी को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज उपस्थित थे। महिला वर्ग में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुण मिश्रा की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष विंदुमति मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमारी मोनी पांडेय, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सरोज शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ जीवन में खेल गतिविधियां काफी महत्वपूर्ण हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को सार्थक करने के लिए प्रधानमंत्री हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल महाकुंभ का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही उचित प्लेटफार्म दिलाना है। क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव एवं उपक्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी, जिविनि अवधेश नारायनण मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य समेत अरुण प्रजापति, सुरेेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। रन फॉर यूनिटी में बालक वर्ग से विष्णु गुप्ता, बालिका वर्ग से ममता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दोनों वर्गों में अन्य नौ-नौ प्रतिभागियों का चयन कर टॉपटेन की सूची बनाई गई है। बालक वर्ग में विष्णु गुप्ता प्रथम, अजय गुप्ता द्वितीय, दीपू रावत तृतीय, बालिका वर्ग में ममता कुमारी प्रथम, निशा कुमार द्वितीय, रीमा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका में बृज पाल सिंह, विनोद त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, देवेंद्र पांडेय, उपेंद्र उपाध्याय ने निभाई।
दूसरी ओर पकड़ी क्षेत्र में सूर्या कन्या इंटर कॉलेज बुढ़नईया के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के पकड़ी मंडल अध्यक्ष लवकुश धर दूबे, प्रधानाचार्य लोकेश धर दूबे, अनिल कुमार चौधरी, डल्लू चौधरी, मोहरलाल गुप्ता मौजूद रहे। क्षेत्र के सरफराज मेमोरियल इंटर कॉलेज बभनी बाजार, प्राथमिक विद्यालय भपसी भटमला में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अतहर अली खान, अजय कुमार यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रधानाध्यापक मनोहर, गोविंद मौर्य आदि मौजूद रहे। लोटन क्षेत्र के कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई। बीडीओ राज बहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाई। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले सुगंध, मनोज उपाध्याय, अमरेंद्र त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान दृगनरायन सिंह, प्रेमचंद मोदनवाल, रामनिवास यादव, मूसे सिंह, अंकित सिंह, नंदकुमार आदि मौजूद रहे। परसा क्षेत्र स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक किमी तक दौड़ लगाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, सुरेंद्र चौहान, मयंक शुक्ल, अक्षय वरुण, आशाराम, संतप्रसाद, बालगोविंद, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। धेंसा क्षेत्र के जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय से मधुकर पुर तक बच्चों ने दौड़ लगाई।
प्रधानाचार्य अंगद प्रसाद, विजय कुमार मिश्र, सच्चिदानंद शुक्ल, ऊषा मिश्रा, नित्यानंद, अरविंद सिंह, श्यामानंद श्रीवास्तव, अंबुज पटेल, शैलेंद्र पाठक, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बिस्कोहर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बेलवा बाबू स्थित पेट्रोल पंप से पश्चिम मोहल्ला, हनुमानगढ़ी तिराहा, सिकरा बुजुर्ग होते हुए दोपेड़ौवा चौराहे तकरीबन पांच किलोमीटर तक दौड़ लगाई। भाजपा नेता सुधीर कुमार त्रिपाठी ने दौड़ में पहले तीन स्थानों पर आने वाले अमन द्विवेदी, मनीष विश्वकर्मा व कृष्णा मिश्रा को सम्मानित किया। इस दौरान फतेह बहादुर सिंह, संजय सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, शिवजी तिवारी, सदानंद शुक्ला, नृपेंद्र सिंह, नीरज सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, शिव सागर मिश्रा, सचिन गुप्ता, मारुति नंदन मौर्या आदि मौजूद रहे।