फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूने वाले की नीयत जानकर दें जवाब : एएसपी

विज्ञापन
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला के तहत छात्राओं को जानकारी देते एएसपी सुरेश ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
छूने वाले की नीयत जानकर दें जवाब : एएसपी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए कानून का सहारा लेना चाहिए। अगर कोई आपको छूता है तो उसकी नीयत जरूर जानें। नीयत जानकर जवाब दें। अगर नजरिया गलत है तो उसकी प्रतिक्रिया जरूर करें, जिससे वह दोबारा वैसी हरकत न करें। अपराध करने वालों को सजा दिलाने के लिए आवाज उठाना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे अपराध पर विराम लगता है।
वह बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कई कानून उनके संरक्षण के लिए बनाए गए हैं। अपने अधिकार का पालन करें और जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा लें। कहा कि अगर कोई गलत नीयत से पीछा करता है या फिर टिप्पणी करता है तो डायल-112 पर संपर्क करें। अपनी समस्या को बताएं, जिससे अगले पर कार्रवाई की जाए। कहा कि घरेलू हिंसा बड़ी समस्या बन चुकी है। घर में या फिर आसपास परिवार में नियमित विवाद हो और महिलाएं प्रताड़ित हो रही हों तो उसकी सूचना 181 नंबर पर कॉल करके दें। बिना नाम सार्वजनिक किए पुलिस टीम जाएगी और मदद करेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कांउसिलिंग करके दोनों पक्षों को एक साथ रहने के लिए राजी करके भेजेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके संरक्षण के लिए कई कानून बनाए गए हैं। बस जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करना है। दिल्ली निर्भया कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिला अपराध में कानून कड़े कर दिए गए। इसमें फांसी तक की सजा का प्रावधान कर दिया गया है। नाबालिग के साथ गलत कार्य करने वालों पर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होता है। यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आ जाता है और सजा कड़ी होती है। इस तरह के अपराध में कोई भी सूचना दे सकता है। इसके अलावा उन्होंने कानून से जुड़ी कई जानकारियां दीं।
यातायात उपनिरीक्षक अमरेश कुमार यादव ने कहा कि बढ़ते हुए सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक बनाने का कार्य कर रही है। हादसों से बचने के लिए बाइक पर तीन सवारी न चलें। हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने से हादसों से बच सकते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य एमडी डोनी, विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अमित राय, चेयरमैन गंगा सागर राय, समन्वयक शांति कुमार थापा, शिक्षिका नेहा यादव, शोभा मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन जरूरी नंबरों के बारे में दी जानकारी
एएसपी ने छात्राओं को बताया कि आपात स्थिति में पुलिस उनके साथ है। बस जरूरत पड़ने पर उन्हें 1090, 100, 108, 101 पर जानकारी देनी होगी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर जाएगी और त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें