फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढों ने घटा दी मंडी की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग और कृषि उत्पादन मंडी समिति ने नगर पालिका को भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवीन मंडी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे एक ओर आने जाने वाले गिरकर चोटिल हो रहे हैं, दूसरी ओर मंडी की आय भी घटी है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ने नगर पालिका को भेजे पत्र में सड़क मरम्मत की मांग के साथ ही इसका हवाला दिया है। वन विभाग ने भी नगर पालिका को पत्र भेज सड़क मरम्मत की मांग की है।
वन विभाग मोड़ से नवीन मंडी जाने वाली सड़क रेलवे स्टेशन एवं सिहेंश्वरी मंदिर तक जाती है। यह मार्ग शहरवासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन और सिहेंश्वरी मंदिर जाने के लिए शहर के बाहर से बाईपास मार्ग का काम करता है। इसके गड्ढे में बदलने से राहगीर इस सड़क से आवागमन में परहेज कर रहे हैं। नवीन मंडी का संचालन करने वाली कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ने नगर पालिका को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि नवीन मंडी को जोड़ने वाली एकमात्र इस सड़क पर प्रतिदिन सौ से अधिक छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। साथ ही स्थानीय एवं अन्य राहगीर भी इस सड़क से आते जाते हैं। सड़क में बने गड्ढों के कारण दुर्घटना में प्रतिदिन राहगीर चोटिल होते हैं। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। टूटी सड़क के कारण वाहनों के आवागमन कम होने से मंडी की आय एवं राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीएफओ चंदेश्वर सिंह ने भी नगर पालिका को भेजे पत्र में वन विभाग परिसर में जलनिकासी की समस्या के निदान के साथ ही नवीन मंडी जाने वाली सड़क के मरम्मत की मांग की है। उन्होंने सड़क किनारे बनी नालियां की सफाई कराए जाने को कहा है, जिससे जलनिकासी की समस्या का निदान हो सके। नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन मंडी सड़क के सुदृढी़करण एवं वन विभाग परिसर से जलनिकासी के लिए नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। धन आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें