फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार से मांगी एक लाख रंगदारी, केस दर्ज 19-53-21

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार से मांगी एक लाख की रंगदारी, केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज
पूरे परिवार की हत्या की धमकी देने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तहसीलदार नौगढ़ सत्येंद्र सिंह से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में तहसीलदार ने गोरखपुर निवासी एक युवक के खिलाफ सिद्धार्थनगर के सदर थाने में केस दर्ज कराया है। युवक पर रंगदारी नहीं देने पर तहसीलदार के पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
सत्येंद्र सिंह का परिवार गोरखपुर में रहता है। सप्ताहांत और छुट्टी के दिन वह गोरखपुर चले जाते हैं। तहसीलदार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार आठ दिसंबर को दोपहर में उनके मोबाइल की घंटी बजी। फोन रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने गोरखपुर निवासी पत्रकार शत्रुंजय सिंह के रूप अपना परिचय दिया और धमकी देते हुए पूछा कि उन्होंने करीमनगर में प्लाट कैसे खरीद लिया। तहसीलदार ने बताया कि करीमनगर में उनकी कोई जमीन नहीं है। फोन करने वाले ने इस बात की झूठ बताया और एक रुपये की रंगदारी की मांग कर दी। साथ ही उसने कहा कि रंगदारी नहीं देने पर वह उनके पूरे परिवार की हत्या करवा देगा। कहा कि उनका परिवार गोरखपुर में रहता है और उनकी हत्या वह कभी भी करवा सकता है। तहसीलदार का कहना है कि फोन आने के बाद से वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सदर राधेश्याम राय ने बताया कि तहसीलदार नौगढ़ की शिकायत पर शत्रुंजय सिंह नामक युवक के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें