फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिलवस्तु महोत्सव पर कोरोना का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कारण इस साल नहीं होगा कपिलवस्तु महोत्सव पर आयोजन
विज्ञापन

बीते वर्ष 15 दिसंबर से आयोजित था महोत्सव, इस बार सिर्फ स्तूप पूजन
स्तूप पूजन के लिए भी पुरातत्व विभाग से लेनी होगी अनुमति, डीएम ने भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जनपद स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाला कपिलवस्तु महोत्सव इस बार कोरोना के प्रकोप के कारण नहीं होगा। बीते वर्ष 15 दिसंबर से महोत्सव का आयोजन हुआ था। महोत्सव में आयोजित विविध कार्यक्रमों से जनपदवासियों के लिए मनोरंजन के लिए एक मजबूत मंच मिला था।
इस बार कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पर पूजन कार्यक्रम की तैयारी हो रही है। पूजन कार्यक्रम के लिए डीएम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। 29 दिसंबर 1988 को जिला बनने के बाद हर वर्ष कपिलवस्तु महोत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के मद्देनजर एक दो बार महोत्सव नहीं हो सका। वर्ष 2017 में सदर तहसील की बजाए अशोक मार्ग पर बीएसए दफ्तर के बगल में सात दिवसीय महोत्सव का आगाज तत्कालीन डीएम कुणाल सिल्कू ने किया था। 15 से 21 दिसंबर 2019 तक महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस बार भी लोगों को भव्य महोत्सव की उम्मीद थी, पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। इसके कारण जिले के नागरिकों को काफी निराशा हुई है। प्रशासन जिले की स्थापना दिवस के मौके पर इस बार 29 दिसंबर को कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पर पूजन कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है। पिछली बार पूजन कार्यक्रम पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से आपत्ति जताई गई थी। इसी कारण डीएम दीपक मीणा ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर स्तूप पूजन के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

नामचीन कलाकारों की होती थी प्रस्तुति
कपिलवस्तु महोत्सव-2019 में सात दिवसीय कार्यक्रम में कई नामचीन कलाकारों के हुनर को देखने के लिए जनपदवासी मशगूल रहे। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, गायिका मालिनी अवस्थी, ओपी शर्मा की मैजिक शो, विपिन सचदेवा समेत कॉमेडी नाइट, भोजपुरी अवधी नाइट, अंकित तिवारी की अगुवाई में बॉलीवुड नाइट, राजस्थानी नाइट, बृज की होली, राम की शक्ति पूजा, स्वराग फ्यूजन बैंड, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा जैसे कार्यक्रमों की धूम रही। इस बार भव्यतम मनोरंजन से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए कपिलवस्तु महोत्सव 2020 स्थगित कर दिया गया है। जनपद के स्थापना दिवस पर भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। कपिलवस्तु स्थित मुख्य स्तूप पर पूजन कार्यक्रम के लिए भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग से अनुमति मांगी गई है।
- दीपक मीणा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें