फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश से शहर के कई मोहल्ले के साथ सरकारी कार्यालयों के परिसरों में जलभराव हो गया है। इससे लोगों के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, डुमरियागंज, उसका आदि कस्बों का कुछ यही हाल है।
तीन दिन की बारिश से शहर के भीमापार, थरौली, कांशीराम आवास एवं गोबरहवा जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वन विभाग मोड़ से नवीन मंडी स्थल जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण लोग दूसरे रास्ते से आने जाने को मजबूर हैं। वहीं पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग और पीएचसी नौगढ़ में जलभराव से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही वहां आने जाने वाले लोगों को भी दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, सेहरी रमवापुर सड़क पर कई जगह जलभराव हो गया है। सेहरी बुजुर्ग से होकर बासापार,बभनपुरवा,डडवा भैया,रमवापुर आदि गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से कई जगह टूट गया है तो कई जगह सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन मे परेशानी हो रही है। सेहरी बुजुर्ग में मुख्य मार्ग से मुड़ते ही लगभग 50 मीटर तक पानी भरा है। पानी की निकास का रास्ता न होने से काफी समय तक यही स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र निवासी दिलीप कुमार, हरिराम पंकज, मुकेश का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से कहा गया परंतु किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें