फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश से खेलों पर ब्रेक, तैराकी में मेडल के लिए मेहनत कर रहे युवा

Mon, 20 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही मैदानी खेलों पर ब्रेक लग चुका है। मौज मस्ती के लिए फुटबॉल खिलाड़ी और तैराकी के जरिये राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए युवा जिला स्टेडियम के तारण ताल में घंटों मेहनत कर रहे हैं। स्टेडियम के जिम्मेदारों के मुताबिक प्रतिदिन करीब 40 तैराक आते हैं, जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह आगामी दिनों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात शुरू होने के साथ ही खेल की अन्य गतिविधियों लगभग ठप हो जाती हैं। जिले में अन्य खेलों के अलावा बारिश में जारी रहने वाली तैराकी के लिए तारण ताल की व्यवस्था है, जहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो चुकी है। इसमें कई जनपद के बच्चे प्रतिभाग कर चुके हैं। उस प्रतियोगिता के बाद जनपद के बच्चों का भी तैराकी में रुचि बढ़ गई है, इसलिए बारिश में तारण ताल में तैयारी करने के लिए भी खिलाड़ी वहां पहुंच रहे हैं। स्पीड बनाने के लिए वह घंटों तैर रहे हैं।
वहीं, अन्य खेलों में जैसे दौड़ और क्रिकेट प्रतियोगिता अब लगभग ठप सी हो गई है। सुबह या रात में बारिश होने के बाद खेल नहीं हो पा रहा है। हालांकि, रुटीन में जाने वाले कुछ फुटबाल खिलाड़ी सुबह बारिश के बीच खेल का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए नियमित बच्चे तैयारी के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा बारिश के कारण क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें