फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इमाम हुसैन ने मानव सेवा, महिला सम्मान का दिया संदेश

Mon, 20 Jul 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित वक्फ बोर्ड इमामबाड़ा में 10 दिवसीय मजलिस के दूसरे दिन शनिवार रात फैजाबाद से आए मौलाना वसी हसन खान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन ने मानव सेवा, महिला सम्मान का संदेश दिया है।
विज्ञापन


मौलाना वसी हसन खान ने कहा कि कुरान 1400 वर्ष पुरानी किताब है। इस पवित्र किताब में मानवता की भलाई का संदेश दिया गया है। हम सबके लिए आवश्यक है कि हम कुरआन को पढ़ें और अपनी भाषा में समझने का प्रयास करें। इस किताब में पैगंबर मोहम्मद साहब का संदेश है। हम सबकी भी यह जिम्मेदारी है कि संदेश को अपनाते हुए मानव हित में कार्य करें। मौलाना ने कहा हजरत इमाम हुसैन ने पूरे जीवन में कभी भी अन्याय का साथ नहीं दिया। उन्होंने अपना जीवन मानवता की भलाई व लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक किया, महिलाओं के सम्मान करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम इमाम हुसैन द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए दिए गए संदेश को गंभीरता से अपनाएं। इस दौरान इंजी. मोहम्मद मेहंदी, कासिम रिजवी, इकबाल मेहंदी, अजीम हैदर लल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें