फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य एक्स-रे मशीन खराब, डिजिटल से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य एक्स-रे मशीन खराब, डिजिटल से चल रहा काम
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में सात दिन पहले खराब हो गई एक्स-रे मशीन
- डिजिटल मशीन से सभी मरीजों का हो रहा है एक्स-रे
- एक्स-रे प्रतिदिन पहुंचते है 70-80 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन एक सप्ताह से खराब हो गई है। डिजिटल मशीन के सहारे मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। क्योंकि डिजिटल मशीन का प्लेट बड़ा होने के कारण एक साथ कई मरीज पहुंचते हैं, तब जाकर एक्स-रे हो पा रहा है। इसलिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए एक रुपये पर्ची के बाद जांच से लेकर एक्स-रे तक सारी सुविधाएं निशुल्क मिलती हैं। जिला अस्पताल में एक्स-रे के लिए 50 से 80 मरीज पहुंचते हैं। अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन 24 जुलाई को अचानक खराब हो गई। मशीन के खराब होने से एकाएक समस्या उत्पन्न हो गई तो बगल में लगी डिजिटल मशीन को शुरू किया गया। डिजिटल मशीन के शुरू होने से व्यवस्था तो प्रभावित नहीं हो रही है, लेकिन मशीन बड़ी होने के कारण एक्स-रे में दिक्कत हो रही है। कर्मियों के मुताबिक सामान्य मशीन में हर साइज की प्लेट उपलब्ध है, जिससे जरूरत के अनुसार मरीज के पहुंचने के बाद तत्काल नंबर आते ही एक्स-रे होता था। मगर डिजिटल मशीन में समस्या यह खड़ी हो रही है कि उसकी प्लेट बड़ी है। पांच से सात मरीज एकत्र हो जाते हैं, तब जाकर एक्स-रे हो पा रहा है। इससे अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को असुविधा हो रही है। उसका क्षेत्र के निवासी रामनिवास ने बताया कि चोट लगने पर डॉक्टर एक्सरे के लिए लिखे थे। जब वहां पहुंचे तो एक्स-रे कराने के बाद रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया गया कि एक साथ निकलेगा। इससे इंतजार करना पड़ा। इसी प्रकार कई मरीजों ने अपनी समस्याओं बताई। एक्स-रे टेक्नीशियन एसपी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सामान्य खराब हो गई है। इंजीनियर को बताया गया है, जल्द ही मशीन बन जाएगी। डिजिटल मशीन से एक्स-रे किया जा रहा है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सीएमएस नीना वर्मा ने बताया कि एक्स-रे मशीन खराब है। इसकी जानकारी है। जल्द ही मशीन बन जाएगी। मगर एक्सरे प्रभावित नहीं है। डिजिटल मशीन से एक्स-रे किया जा रहा है। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें