फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाता बनवाने में सहयोग करें राजनैतिक दल: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मतदाता बनवाने में सहयोग करें राजनीतिक दल : मंडलायुक्त
विज्ञापन

: कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की
: वोटर हेल्प लाइन एप से ऑनलाइन भर सकते हैं मतदाता पुनरीक्षण फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नए मतदाता बनवाने में सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए। सभी दल बूथ स्तर के प्रतिनिधि लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करें। ये बातें मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में कही।
मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने बताया कि 30 नवंबर 2021 तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म 6 भरकर संबधित बीएलओ को उपलब्ध करा दें। इसके अलावा ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। पांच जनवरी 2021 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। सभी राजनीतिक दल बीएलए नियुक्त करें, बीएलओ तथा सुपरवाइजर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से भी फार्म भर सकते हैं। डीएम दीपक मीणा ने सभी उपजिलाधिकारियों को राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूचना समय-समय पर पार्टी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराएं, कोई भी मतदाता छूटने न पाएं। इस दौरान अपर आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती गोरे लाल शुक्ल, एडीएम उमाशंकर, एसडीएम नौगढ़ विकास कश्यप, ब्लाक प्रमुख भनवापुर प्रतिनिधि लवकुश ओझा, समाजवादी पार्टी सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस, डीएम दीपक मीणा के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील नौगढ़ में बने बीआरसी नौगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में फीडिंग के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगो का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म छह भरवाएं। जितने भी फार्म प्राप्त हो रहे हैं, उनका सबका शत-प्रतिशत फीडिंग कराएं, किसी भी मतदाता का नाम छूटने न पाएं। बीएलओ द्वारा प्राप्त कराए गए फार्म-6, फार्म-7 तथा फार्म-8 की शत-प्रतिशत फीडिंग कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें