फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से प्रेमी युगल को थाने ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल से प्रेमी युगल को थाने ले गई पुलिस
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित होटलों में सीसीटीवी और वहां के रजिस्टर की रूटीन जांच करने के दौरान मंगलवार को एक होटल में पुलिस और प्रशासन की टीम को प्रेमी युगल मिले। पूछताछ में मामला संदिग्ध लगने पर उन्हें थाने पर ले आया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि डुमरियागंज कस्बे में स्थित होटल में मंगलवार शाम रजिस्टर और सीसीटीवी सहित अन्य संसाधनों की जांच की जा रही थी। तभी एक कमरे में प्रेमी युगल मिले। फिर महिला पुलिस को बुलाया गया। उसके बाद युगल को थाने ले आया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले और अलग-अलग धर्मों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के अभिभावकों को थाने पर बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बालिग थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसके बाद उन्हें थाने ले आया गया। विधिक कार्रवाई कर दोनों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया। होटल के स्टाफ की गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें