फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाने से रोका
विज्ञापन

शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ में शामिल छतहरा गांव में सरकारी जमीन पर बिना किसी अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए फाउंडेशन बनाने के दौरान पुलिस के पहुंचने से खलबली मच गई। सूचना पर नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस प्रशासन की सहयोग से कार्य रोक दिया।
नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि आचार संहिता लागू है। बिना किसी अधिकारी की अनुमति की नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। नगर पंचायत की सीमा के विस्तार में शामिल छतहरा गांव में कुछ ग्रामीण बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए फाउंडेशन बना कर रहे थे। सूचना पर नगर पंचायत के सफाई नायक श्रीनिवासन ने रोकने प्रयास किया। उसके बाद कार्य को ग्रामीणों ने नहीं रोका। उसके बाद नगर पंचायत प्रशासन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अनुमति से संबंाित कागजात की मांग की। कागजात नहीं मिलने पर प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देते हुए काम को रोकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से फाउंडेशन गिरा दिया गया। प्रशासन ने हिदायत देते हुए कहा कि आचार संहिता में कोई भी नया निर्माण व सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के कोई कार्य नहीं होगा। जो भी नियम के विरुद्ध कार्य करेगा, उस पर करवाई की जाएंगी। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने कहा कि बिना नगर पंचायत की अनुमति के सरकारी जमीन कोई निर्माण या प्रतिमा की स्थापना नहीं कर सकती है। आचार संहिता चुनाव आयोग की ओर से लागू कर दी गई है। कुछ लोगों स्वच्छ माहौल को बिगड़ाने के लिए यह कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें