फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च करके सीओ ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च करके सीओ ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन

बर्डपुर। होली के मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में मोहाना पुलिस ने बर्डपुर कस्बे में बुधवार शाम को मार्च किया। लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए अमन व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ प्रदीप कुमार यादव, एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे पुलिस फोर्स के साथ बर्डपुर पहुंचे। इसके बाद बर्डपुर चौक से पल्टा देवी मार्ग होते हुए बर्डपुर कस्बा व बर्डपुर बाजार का भ्रमण किया। रास्ते में संभ्रांत लोगों से मिलकर उन्हें भाईचारे का पाठ पढ़ाया। सीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार, इन त्योहारों को संपन्न कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो पुलिस उससे सख्ती से पेश आएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसी की भावनाओं को आहत न किया जा सके, इसके लिए लगातार मानीटरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें