फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक मॉडल शाप पर बेची गई शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम तक मॉडल शाप पर बेची गई शराब
विज्ञापन

डुमरियागंज। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे के बाद सभी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश के बावजूद डुमरियागंज मॉडल शाप पर शराब की बिक्री होती रही। ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतें भी आईं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने होलिका दहन वाले दिन शाम 6 बजे तक ही शराब की बिक्री के लिए दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया था मगर, डुमरियागंज इटवा रोड पर स्थित मॉडल शॉप का शटर बंद कर देर शाम तक शराब की बिक्री की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब की दुकानों पर अवैध तरीके से शराब बेचे जाने की सूचना नहीं है। तत्काल दुकानों की जांच कराई जा रही है। अगर दुकान बंद होने के बावजूद शराब की बिक्री करते या ओवर रेटिंग करते कोई मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें